Show your support

Saturday, December 14, 2019

बर्फ देख खिल उठा करसोग, शिकारी देवी की पहाडिय़ां भी हुईं सफेद

इस सीजन के पहले हिमपात ्से सफेद हुई करसोग की पहाडिय़ां यहां की खूबसूरती को चार चांद लगा रही हैं। शिकारी देवी की पहाडिय़ां पर बिखरी चांदी की छटा देख सैलानी भी गदगद हो उठे हैं। बात की जाए करसोग के साथ लगती सभी ऊंची पहाडिय़ों की तो चवासीगढ़ में शुक्रवार को जमकर हिमपात हुआ है। स्थानीय निवासी बागबान टीसी ठाकुर के अनुसार चवासीगढ की पहाडिय़ों में लगभग डेढ़ से 2 फुट तक हिमपात हुआ है, जिसे देखकर क्षेत्र के सैकड़ों बागबानों के चेहरे खिल उठे हैं। यहां रात दस बजे के बाद सीजन का पहला हिमपात हुआ। माहूंनाग के धर्म घासटा ने बताया कि इस क्षेत्र में भी शानदार हिमपात हुआ है ,जिसमें सेब की फसल के लिए चिलिंग आवर अच्छे स्तर पर मिलने की शुरुआत हो गई है। शेरी बंगलो रामगढ़ क्षेत्र से बागबान हुकम ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार रात को अच्छा हिमपात हुआ है। वह बर्फ के फाहों ने सेब के बागीचों को ऑक्सीजन का वरदान दिया है। वहीं इसी के साथ शुष्क सर्दी से भी लोगों को निजात मिलेगी। चिराग से घनश्याम कौशल ने बताया कि जैसे ही बर्फबारी का दौर शुरु हुआ तो लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बर्फ का स्वागत किया ।

The post बर्फ देख खिल उठा करसोग, शिकारी देवी की पहाडिय़ां भी हुईं सफेद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment