संगड़ाह। भारी बर्फबारी के चलते बंद हुई उपमंडल संगड़ाह की आधा दर्जन सड़कों पर शनिवार को तीसरे दिन भी यातायात व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई । शुक्रवार शाम तक हालांकि तीन मुख्य सड़कों से काफी मशक्कत के बाद बर्फ हटाई जा चुकी थी, मगर देर रात तक हिमपात के कारण उक्त सड़कों पर भी यातायात सेवा बहाल नहीं हो पाई। लगातार हो रही बर्फबारी से हरिपुरधार-चौपाल, हरिपुरधार-नौहराधार, संगड़ाह-गत्ताधार व दीऊड़ी-खड़ाह सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है। दो फुट तक बर्फबारी से बंद होने से डेढ़ दर्जन के करीब पंचायतों में बिजली व पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने बताया कि, पांच जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों से बर्फ हटाई जा चुकी थी, मगर रात भर हिमपात जारी रहने के चलते यातायात बहाल नहीं हो सका।
The post मुसीबत की बर्फबारी से संगड़ाह जाम, सड़कें-बिजली और पानी सब ठप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment