Show your support

Saturday, December 14, 2019

बर्फ के बीच मीलों पैदल सफर कर पेपर देने पहुंचे बच्च्े, नौहराधार में हाल खराब

जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बफऱ्बारी के बाद परीक्षा देने वाला छात्रों की मुसीबत बढ़ गई है। हाल यह है कि हाड़तोड़ ठंड के बीच बिछी बर्फ की चादर को चीरते हुए छात्र बोर्ड की सालाना परीक्षाएं देने पहुंच रहे हैं। बता दें कि जिला सिरमौर की 54 पाठशालाओ में आजकल परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को दसवीं कक्षा का पेपर था और बच्चे कंपकंपाती ठंड में नौहराधार व हरिपुरधार की पाठशालाओं में मीलों दूर पैदल सफर कर परीक्षा देने पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को भी बच्चे भयंकर बफऱ्बारी के बीच एग्जाम देने केंद्र पहुंचे। हैरानी की बात तो यह है कि सरकार व विभाग बच्चों की शीतकालीन परीक्षाएं तो करवाते हैं, मगर ठंड से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जाते हैं। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए परीक्षा देते हैं। इसके अलावा बफऱ्बारी से क्षेत्र की तमाम सड़कें बन्द हो चुकी हंै और लोगों को भी मुसीबतें ही मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं।

The post बर्फ के बीच मीलों पैदल सफर कर पेपर देने पहुंचे बच्च्े, नौहराधार में हाल खराब appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment