नारकंडा। जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बफऱ्बारी का दौर शुरू हो गया है। स्नो सिटी नारकंडा में आज सुबह से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, जिस कारण बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी और शीतलहर से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के दौरान सड़क पर वाहनों के स्किट होने की भी खबरें सामने आ रही हंै। धर्मशाला डिपो की धर्मशाला-ज्यूरी रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस सुबह नारकंडा में बर्फ पर स्किट हो गई और पैरापिट से जा टकराई। बस में दर्जनों सवारियां थीं, जो सुरक्षित हंै। बर्फबारी के कारण प्रशासन ने नारकंडा में एनएच-5 यातायात के लिए बंद कर दिया। शिमला जाने वाली बसों को बाया बसंतपुर भेजा जा रहा है।
The post बर्फ पर फिसली बस, पैरापिट से टकराई। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment