Show your support

Friday, December 20, 2019

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेज करना टारगेट

शिमला – नगर निगम शिमला के नए महापौर सत्या कौंडल व उपमहापौर शैलेंद्र चौहान ने गुरुवार को टाउन हाल कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान टाउन हाल में मौजूद पार्षदों ने खुशी में मिठाइयां बांटीं। साथ ही महापौर व उपमहापौर को न्यू कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि एक बार फिर लंबी खींचतान के बाद मेयर के पद पर भाजपा ने फिर अपना कब्जा कर लिया है। शहरवासियों को भी नए महापौर का बेसब्री से इंतजार था। आम जनता भी शिमला के विस्तार से विकास के लिए मेयर से काफी अपेक्षाएं रखती है। मेयर व डिप्टी मेयर ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले अपनी प्राथमिकता शिमला शहर का विकास बताया है। साथ ही आम जनता को किसी तरह की समस्या न हो इस बात का भी खास ख्याल रखा जाएगा। साथ ही शिमला में अभी तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिन कार्यों पर काम नहीं किया गया है। उनमें तेजी लाई जाएगी और जल्द से जल्द शिमला को स्मार्ट सिटी से जोड़ा जाएगा। गौर हो कि शिमला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पिछले काफी समय से कार्य प्रगति पथ पर है। अब आम जनता भी इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द कामयाब होते हुए देखना चाहती है। नए महापौर व उपमाहापौर के कार्यभार संभालते ही दोनों ने अपनी प्राथमिकता शिमला शहर को जल्द से जल्द स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सिरे चढ़ाना है। महापौर सत्या कौंडल ने बताया कि सेंटर सरकार की तरफ से व अमरूद प्रोजेक्ट के तहत मिली राशि को शिमला शहर की विकास के लिए लगाया जाएगा। साथ ही शिमला शहरवासियों को किसी तरह की कोई दिक्कतें न हों इस बात को भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिमला शहर को 24 घंटे पानी देने वाले प्रोजेक्ट पर भी कार्य किया जा रहा है, जिसमें और तेजी लाई जाएगी जिससे शहरवासियों को 24 घंटे पानी की सप्लाई मिल सके। वहीं नगर निगम के उपमहापौर  शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शिमला शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जो जिम्मेदारी उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने दी है उसे बखूबी निभाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की एकता देखने को मिली है उसके लिए वह सभी  के आभारी हैं। शिमला शहर को और खूबसूरत बनाने के लिए शहर के 34 वार्डों के पार्षदों सहित हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यभार संभालने से पहले किया हवन

नगर निगम मेयर ने टाउन हाल में अपना कार्यभार संभालने से पहले विशेष पूजा व हवन किया। इसके बाद शुभ मुहुर्त में अपना कार्यभार संभाला। साथ ही शिमला के प्रसिद्ध व प्राचीन मदिंर मां कालीबाड़ी में माथा टेका।

शिमला शहर की आम जनता ने नए महापौर व उप-महापौर के कार्यभार संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही आम  जनता अगले अढ़ाई सालों में शिमला को विकसित देखना चाहती है। ‘दिव्य हिमाचल’ ने शहर की आम जनता से जानी नए महापौर व उपमहापौर से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं…

वरिष्ठ नागरिकों को मिले सुविधा

नए महापौर को मेयर पद के लिए शुभकामनाएं व स्वागत किया। साथ ही नगर निगम से सेवानिवृत होने के बाद वह स्वयं एक पेंशनर हैं। शिमला में वरिष्ठ नागरिकों को बैठने के लिए विशेष स्थान बनाया जाए। साथ ही उन्हें शहर में अन्य सुविधाएं भी दी जानी चाहिएं। शिमला शहर में साढे़ सोलह हजार पेंशनर हैं और ये सभी नए महापौर से यह अपेक्षा रखते हैं कि वह पेंशनरों के हक के लिए आगे आएं।

शिमला में पार्किंग की सुविधा दी जाए

शहर में आम जनता को पार्किं ग को लेकर काफी  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए नए महापौर से अपेक्षा रहेगी कि आम जनता को हर वार्ड में उचित पार्किंग की सुविधा दी जाए। साथ ही शहर की सड़कों व स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त किया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही शहर में आम जनता को पानी के बिलों में आ रही दिक्कतों को भी जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए।

24 घंटे पानी दिए जाने वाले प्रोजेक्ट पर हो काम

शहर में अधिकतर ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बार शहरवासियों को मिलने वाले पानी में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन द्वारा शहर को 24 घंटे पानी देने वाले प्रोजेक्ट पर भी कार्य किया जाना चाहिए ताकि लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। लोगों को यह सुविधा जल्द से जल्द मिल सके, इसके लिए इस कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लाएं तेजी

शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पिछले कई सालों से प्रयास चल रहे हैं। नए मेयर व डिप्टी मेयर से यह अपेक्षा रखते हैं कि वह इस कार्य में तेजी लाएं और शहर को जल्द स्मार्ट सिटी में तबदील किया जाए। चूंकि इस कार्य में पिछले काफी समय से प्रशासन कार्य कर रहा है लेकिन इस कार्य को पूरा होने में काफी समय लग रहा है। इससे साफ होता है कि प्रशासन इस कार्य में देरी कर रहा है। ऐसे में नए महापौर से यह उम्मीद है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

The post स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेज करना टारगेट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment