Show your support

Friday, December 20, 2019

हॉट सीट के दावेदार संजीव ठाकुर ने दिया इस्तीफा

शिमला – नगर निगम शिमला के मेयर की ताजपोशी के अगले ही दिन भाजपा पार्षदों की गुटबाजी खुलकर सामने आई है। रूल्दू भट्टा वार्ड के पार्षद संजीव ठाकुर ने भाजपा के संगठन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। संजीव का कहना है कि वह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता बने रहेंगे, मगर उनको सौंपी गई जिम्मेदारी से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम शिमला महापौर पद के लिए संजीव का नाम भी चर्चा में चल रहा था। बुधवार को नगर निगम शिमला के महापौर व उपमहापौर के चयन के बाद पार्षदों में बगावत के सुर सामने आने लगे हैं। बीते बुधवार ही पार्षदों में गुटबाजी दिखना शुरू हो गई थी। अब पार्टी से नाराज चल रहे पार्षद खुलकर सामने आने लगे हैं।  इसी को लेकर रूल्दू वार्ड के सभी छह बूथों के अध्यक्षों, पालक व बीएलए की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता शिमला मंडल के महामंत्री संजीव ठाकुर ने की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में वार्ड के सभी त्रिदेवों ने अपनी अपनी निजी व्यस्तताओं के कारण पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों को छोड़ने का निर्णय लिया और इस सबके साथ मंडल महामंत्री ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया। और संयुक्त ब्यान में इस सब ने कहा है कि भविष्य में हम सब पार्टी में कार्यकर्ता की भूमिका में पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे। इस बैठक में चेतन सूद, रजत, श्रवण शर्मा (उपाध्यक्ष  युवा मोर्चा जिला शिमला ), प्रदीप दास, नरेश कुमार, सुरेश सोनी, नीरज सूद, अजय पराशर, जसविन्दर सिंह, सुशील शर्मा, रोहित सचदेवा (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जिला शिमला,  वरिष्ठ कार्यकर्ता विमल टंडन, विकास, वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलाबा राम व रत्न शर्मा उपस्थित रहे।

The post हॉट सीट के दावेदार संजीव ठाकुर ने दिया इस्तीफा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment