ठियोग – राजकीय राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला सैंज में स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में बागबानी एवं उद्यान विश्वविद्यालय नोणी के पूर्व निदेशक रहे प्रोफेसर डाक्टर अतर सिंह चंदेल ने शिरकत की जबकि इनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी आशा चौहान, सैंज पंचायत के प्रधान राजेंद्र शर्मा शामिल हुए। केंद्र मुख्य शिक्षिका मधुबाला द्वारा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। जिसमें उन्होंने सालभर की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पंजाबी फिल्मी पहाड़ी तथा पाश्चात्य गानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार की राशि स्कूल प्रबंधन को भी प्रदान की। मुख्यातिथि द्वारा खेलकूद तथा अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपप्रधान लच्छीराम बड़ोग पंचायत प्रधान कपिल कालिया, शटेंया पंचायत प्रधान चंदन जोगी, धमांदरी पंचायत प्रधान देवेंद्र भार्गव, चिखड़ पंचायत प्रधान राकेश कश्यप, बागड़ी पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा, बलघार पंचायत प्रधान सविता तथा पूर्व प्रधान राजगोपाल चौहान व अन्य अतिथियों ने समारोह में भाग लिया।
The post सैंज स्कूल में नवाजे होनहार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment