गरली के साथ लगते गांव बणी-मूंही सड़क किनारे बुधबार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय शादीशुदा युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सजींव कुमार गांव लग बधना बलियाणा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची रक्कड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला हिट एंड रन का लग रहा है। डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
The post गरली के पास सड़क हादसे में युवक की मौत। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment