आईएचएचएफ द्वारा मुंबई के एग्जीबीशन सेंटर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ओलंपिया एमेच्योर इंडिया प्रो क्वालीफायर में पालमपुर के अनुभव गौतम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रो-कार्ड 2019 क्वालीफायर के लिए आयोजित प्रतियोगिता में अनुभव गौतम ने क्लासिक फिजीक स्पर्धा में रजत पदक जीता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले अनुभव ने हिमाचल प्रदेश में चैंपियन ऑफ चैंपियंज का खिताब अपने नाम किया था। वहीं अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अब अनुभव अगले वर्ष होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अनुभव का कहना है कि बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी क्लासिक फिजीक खेल को सरकार की तरफ से किसी तरह का प्रोत्साहन मिले तो युवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक प्रदेश का नाम चमका सकते हैं। वहीं प्रदेश के काफी युवा इस खेल की ओर आकर्षित हो रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं प्रोत्साहन की कमी आड़े आ रही है।
जयदीप रिहान, पालमपुर
The post बॉडी बिल्डिंग में छाया पालमपुर के युवा का नाम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment