Show your support

Wednesday, December 4, 2019

लंबलू में प्राइमरी हेल्थ सेंटर खोलने की मांग

लंबलू क्षेत्र में प्राइमरी हेल्थ सेंटर खोलने की मांग ने जोर पकडऩा शुरू कर दिया है। क्षेत्र के चार दर्जन से अधिक ग्रामीण मंगलवार को हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर से मिल और उन्हें बताया कि क्षेत्र के करीब 10 हजार लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं समय पर लोगों को उपचार न मिलने से कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लोगों ने विधायक नरेंद्र ठाकुर से गुहार लगाई है कि वह मुख्यमंत्री को लंबलू की समस्याओं से अवगत करवाएं और क्षेत्र में जनहित की सुविधा के लिए एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर खोला जाए।

The post लंबलू में प्राइमरी हेल्थ सेंटर खोलने की मांग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment