Show your support

Saturday, December 14, 2019

कीचड़ से फिसली बस सीधा नाली में, बरोटीवाला-सुबाथू सड़क जाम

सोलन की ग्राम पंचायत कुठाड़ में शनिवार सुबह चंडी से धर्मपुर जा रही निजी बस कीचड़ में फिसल गई। इससे यहां पर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि बस कीचड़ से फिसल कर सीधा नाली में धंस गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। नाली में धंसने से यहां पर बरोटीवाला-सुबाथू सड़क बंद हो गई और घंटों जाम लगा रहा। बताया जा रहा है कि जहां हादसा हुआ वहां कीचड़ के कारण पहले भी कई और गाडिय़ां भी फंस चुकी हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ,लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के कामगारों और पुलिस चौकी कुठाड़ से आए कर्मियों ने ट्रैक्टर खींचकर बस नाली से बाहर निकाली और तब जाकर यातायात बहाल हो पाया। गौरतलब है कि इस जगह पर आजकल लोक निर्माण विभाग सीमेंट के ब्लॉक लगवा रहा है और यहां फैली मिट्टी बारिश के कारण अब दलदल बन गई है, जिस कारण बस फिसल गई।

The post कीचड़ से फिसली बस सीधा नाली में, बरोटीवाला-सुबाथू सड़क जाम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment