Show your support

Wednesday, December 4, 2019

मांगें नहीं मानी, तो मंत्रियों विधायकों को घेरेंगे कर्मी

ऊना – हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने कर्मचारियों की मांग अनसुना करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष गर्ग ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने से भी कर्मचारी वर्ग पीछे नहीं हटेगा। यदि फिर भी सरकार नहीं जागी तो मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता और अनुबंध काल को कुल सेवाकाल में जोड़ने की मांग को प्रदेश सरकार लगातार अनदेखा व अनसुना कर रही है। इस कारण प्रदेश के हर विभाग में कार्यरत करीब 50 हजार कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने और उनके अनुबंध काल को कुल सेवाकाल में जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं कर रहे हैं। अब प्रथम चरण में प्रदेशभर में ब्लॉक लेवल पर संबंधित खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार के माध्यम से वरिष्ठता संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाएंगे। शीतकालीन सत्र में सीएम और मंत्रियों के समक्ष वरिष्ठता की मांग को उठाया जाएगा।

 

The post मांगें नहीं मानी, तो मंत्रियों विधायकों को घेरेंगे कर्मी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment