हमीरपुर – हिमाचल प्रदेश राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के उस निर्णय का कड़ा विरोध किया है, जिसमें 3636 शिक्षकों की भर्ती की बात कही गई है। संघ के अनुसार इनमें शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद सम्मिलित नहीं किया गया है। संघ के प्रधान मस्तराम बडियाल, सचिव छोटा राम, वित्त सचिव मनोहर लाल ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान सतीश चंद शर्मा, पुष्पराज राज सोनी, रमेश सरैक, अरुण कुमार, यसवंत सिंह चौहान, बलवीर ठाकुर व मीडिया प्रभारी चंचल सिंह व ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि एक तरफ तो सरकार ‘खेलो-इंडिया’ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल में लगभग डेढ़ हजार से भी ज्यादा शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। संघ को सरकार से पूर्ण आशा थी कि इस बार कम से कम 1000 के करीब शारीरिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे, लेकिन सरकार द्वारा शारीरिक शिक्षकों से सौतेला व्यवहार किया गया। संघ के अनुसार हिमाचल स्कूली खेलों के आजकल बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसलिए संघ ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि शारीरिक शिक्षकों के पदों को भी शीघ भरने की घोषणा की जाए।
The post 3636 में शारीरिक शिक्षकों के लिए एक भी पोस्ट नहीं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment