Show your support

Saturday, December 14, 2019

लापरवाहीः अस्पताल से घर पहुंचा किसी और का शव देख चौंके परिजन

टीएमसी प्रशासन और पुलिस एक-दूसरे पर मढ़ रहे आरोप

टांडा-प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े मेडिकल कालेज टांडा में  प्रशासन और पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। लापरवाही भी ऐसी जो आपके रौंगटे खड़ी कर देगा। यहां पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे दो शवों को ही बदल दिया गया। यह शव पालमपुर और हमीरपुर से थे, लेकिन लापरवाही के चलते पालमपुर के शव को हमीरपुर भेज दिया गया। शवों के बदलने का पता उस समय चला जब अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे परिजनों को कुछ गड़बड़ दिखी।  जानकारी के अनुसार उन्होंने तुरंत पुलिस और टीएमसी प्रशासन को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को वापस मंगवाया, जहां पुनः पहचान कर शव परिजनों को सौंपे गए। टीएमसी के प्रचार्या डा. भानु अवस्थी ने कहा कि यह लापरवाही पुलिस के स्तर पर हुई है, जबकि एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि मॉर्चरी से जो शव दिए गए, वही परिजनों को भेजे गए। उन्होंने कहा कि इसमें पुलिस की लापरवाही कहां है।

 

The post लापरवाहीः अस्पताल से घर पहुंचा किसी और का शव देख चौंके परिजन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment