टौणी देवी में दर्दनाक हादसा; तीन जख्मी, घायलों में डेढ़ साल की मासूम भी शामिल
टौणी देवी-जिला हमीरपुर के टौणी देवी क्षेत्र में शुक्रवार देर सायं हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है, जिसकी मां की भी मौके पर मौत हो गई है। बारिश के कारण डेड बॉडी को निकालने में पुलिस और दमकल विभाग की टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान गंटा देवी पत्नी रमेश निवासी अंदो दी धार व मीना कुमारी पत्नी गुरदीप कुमार निवासी करसोह, व भूमि देव पुत्र रेहलू राम गांव सुखाणू जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। घायलों में डेढ़ साल की बच्ची अंशिका पुत्री मीना कुमारी, 45 वर्षीय पिंकी और 51 वर्षीय जोगिंद्र शामिल हैं। घायल पिंकी और जोगिंद्र मीना के माता-पिता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग कार (सीएच 03 जे 5606) में ज्वालामुखी में एक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे कि जंदड़ू से टौणी देवी की ओर आते वक्त झोंखर नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर करीब 600 फुट गहरी में जा गिरी। कार को भूमि देव चला रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सदर थाना के साथ ही पुलिस चौकी टौणी देवी के जवान भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए हैं। सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को रेस्क्यू कर टौणी देवी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया है, जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बारिश के कारण बचाव कार्य में जुटे पुलिस और दमकल विभाग के जवानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा था कि खाई में जाने के लिए रास्ता तक नहीं था। लोगों ने किसी तरह घायलों को ऊपर तक लाया गया।
घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम हमीरपुर चिरंजी लाल, तहसीलदार जोगिंद्र पटियाल और काननूगो भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं, घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत प्रशासन की ओर से प्रदान कर दी गई है।
The post खाई में गिरी कार, तीन की मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment