आनी। आनी क्षेत्र में आज जमकर बारिश हुई और यहां के प्रमुख दर्रे जलोड़ी पास सहित अन्य ऊंची पहाडिय़ों और सेब बागीचों में भारी हिमपात हुआ। जलोड़ी दर्रे पर करीब 2 फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया, जिससे एनएच 305 पर आनी-कुल्लू के बीच वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मार्ग बंद होने से कई कर्मचारी तथा आम लोगों को भारी जोखिम उठाकर बर्फ को पैदल लांघकर इधर-उधर आना-जाना पड़ रहा है। इस बारिश और बर्फबारी को फसलों और सेब की अच्छी पैदावार के लिए संजीवनी माना जा रहा है। एक ओर जहां इस बर्फबारी से लोग खुश हैं, वहीं सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । एचआरटीसी के कई परिवहन रुट प्रभावित हो गए हैं। भारी बारिश व बर्फवारी के चलते आनी प्रशासन ने लोगों से बर्फीले इलाकों में न जाने की सलाह दी है।
The post चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, हाई अलर्ट। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment