Show your support

Thursday, December 12, 2019

काट डाली गाय की टांग।

जवाली। हिंदू धर्म में भले ही गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है और कई संगठन गाय माता की सुरक्षा की दुहाई भी देते हैं, लेकिन गाय माता पर लगातार निर्दयता हो रही है, तो संगठन भी मौन बने बैठे हैं। उपमंडल जवाली के अंतर्गत पंचायत फारियां के गांव करडियाल में किसी निर्दयी द्वारा एक लावारिस गाय की टांग पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। तेजधार हथियार से हमला करने से गाय की टांग कट गई। घाव गहरा होने के कारण गाय चलने फिरने में असमर्थ थी। गाय की हालत को देखते हुए पशुपालन विभाग जवाली को सूचित किया गया। विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गाय को इंजेक्शन व स्टिचिंग करके पट्टी कर दी, लेकिन अब सवाल यह है कि इस ठंड के मौसम में गाय की देखभाल कौन करेगा। बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि इस गाय को किसी गौ सदन में भेज दिया जाए, लेकिन ऐसा करना प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है।

The post काट डाली गाय की टांग। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment