एसएफआई ने मांगों को लेकर चीफ वार्डन को सौंपा ज्ञापन
शिमला-एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने होस्टल मांगों को लेकर चीफ वार्डन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए एसएफआई ने कहा कि विश्वविद्यालय के होस्टलों में छुट्टियों में रहने के लिए भी संबंधित विभाग से अनुमति लेनी होगी, तभी होस्टल में रह सकते हैं। एसएफआई ने कहा कि अनुमति के बाद भी होस्टलों की मैस बंद हो गई है, जिसके कारण छात्रों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और छात्र समुदाय भी मांग कर रहा है कि सभी होस्टलों के बॉर्डर्स, जो छुट्टियों में यहीं रह रहे हैं, उनके लिए एक कॉमन मैस चलाई जाए। सोमवार को एसएफआई ने चीफ वार्डन को ज्ञापन सौंपा और कहा कि होस्टलों में रहने वाले बॉर्डर्स के लिए एक कॉमन मैस चलाई जाए। साथ ही पिछले लंबे समय से बॉर्डर्स मांग कर रहे हैं कि होस्टलों के टूटे सीसों को बदला जाए। एसएफआई ने चीफ वार्डन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन टूटे सीसों की जगह नए सीसे लगाए जाएं। एसएफआई ने साफ कहा है कि अगर जल्द इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो तमाम छात्र समुदाय को लामबद्ध करते हुए एक आंदोलन के अंदर जाएगी, जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।
The post छुट्टियों में कॉमन मैस खोलने की मांग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment