दो दिवसीय उत्सव में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, मुख्यातिथि ने होनहारों को दिया सम्मान
रामपुर बुशहर-डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर में दो दिवसीय रंगारंग समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पहले दिन रामपुर परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत की। सबसे पहले यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना पर नृत्य पेश किया। उसके पश्चात छात्र छात्राआें ने फिल्मी, नेपाली, राजस्थानी, गुजराती व अंग्रेजी गीतो पर नृत्य कर देश की विभिन्न संस्कृतियों को प्रदर्शित किया। वहीं बच्चों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य कर दर्शको को देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं समारोह के सांयकालीन सत्र में रामपुर परियोजना के एजीएम मनोज कुमार ने शिकरत की। जिसमें बच्चो ने गणेश वंदना, भजन सहित कई अन्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भिन्न भिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन कर अभिभावकों का मन मोहा। स्कूल प्राचार्य विजय वर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक, नैतिक और व्यवहारिक मूल्यों को अपने जीवन में सदैव बनाऐं रखने पर प्रोत्साहित किया। वार्षिक समारोह के दूसरे दिन रामपुर परियोजना के एजीएम चंद्रशेखर यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति कक्षा छठी के बच्चों ने सरस्वती वंदना कर पेश की। जिसके बाद छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने हिंदी, फिल्मी, पहाडी, पंजाबी, राजस्थानी, किन्नौरी व अन्य प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकदीर्घा का खूब मन मोहा। वहीं दूसरे सत्र में रामपुर परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। सत्र की पहली प्रस्तुति दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने किन्नौरी नाटी पेश की दी। इसके पश्चात बच्चों ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं और नारी सशक्तिकरण पर लघु नाटिका पेशकर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर न्यायधीष अनुजा सूद, डा. राजेश सूद, एके हिमेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा व स्कूल अध्यापक वर्ग व अभिभावक वर्ग मौजूद रहे।
The post डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment