शिमला-राजधानी शिमला में सोमवार को जाम ने जनता के खूब पसीने छुडाए। खासतौर पर शिमला में जनता को सुबह व शाम के समय ट्रैफिक जाम से ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिमला में नववर्ष की पूर्व संध्या से पहले ही जाम की समस्या पेश आने लगी है। ऐसे में मंगलवार व नववर्ष की शुरूआत में जनता को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। शिमला में सोमवार को बाहरी राज्यों से नववर्ष का जश्न मनाने के लिए सैलानी पहुंचे हैं। भारी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से शिमला की सड़कों पर सुबह व शाम के समय जाम की स्थिति बनी रही। शिमला के विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार तक सुबह के समय जाम ने लोगों को खूब परेशान किया। उक्त मार्ग पर शाम के समय भी जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी सोमवार को जाम लगता रहा। शिमला मे नववर्ष सेलिब्रेशन के लिए मंगलवार को शिमला में काफी संख्या में सैलानियों के उमडने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। ऐसे में लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
400 जवान रहेंगे तैनात
शिमला में सुरक्षा के मद्देनजर 400 जवान तैनात रहेंगे। शिमला में सुरक्षा की दृष्टि से शहर को सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक अधिकारी का जिम्मा रहेगा। वहीं, पुलिस ने सैलानियों के मार्गदर्शन के लिए शोघी में बेरियर में काउंटर स्थापित किया है। शहर में पार्किंग फुल होने पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को टूटीकंडी क्रॉसिंग पर बनी पार्किंग में रोक दिया जाएगा।
The post ट्रैफिक ने जाम की राजधानी, लोग परेशान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment