Show your support

Saturday, December 14, 2019

नगरोटा सूरियां में भिड़े नशे में टल्ली अफसर

नगरोटा सुरियां-विकास खंड नगरोटा सूरियां के तहत एक सरकारी कार्यालय में शाम ढलते ही शराब पीकर दो कर्मचारी आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार को छोटे और बड़े साहब की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहसबाजी के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों आपस में इस कद्र भिड़ गए किए एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसान लगे। बताया जा रहा है कि किसी मामले में लेन-देन को लेकर सारा विवाद हुआ था। इस झगड़े में बड़े साहब को काफी चोटें लगी हैं, जिसके कारण वह सुबह घर से बाहर भी नहीं निकले और न ही ऑफिस पहुंचे। शुक्रवार को पूरा दिन इस घटना की चर्चा होती रही। बताया जा रहा है कि इस कार्यालय में पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। शाम ढलते ही नगरोटा सूरियां में कुछ सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी नशे के टल्ली हो जाते हैं।

The post नगरोटा सूरियां में भिड़े नशे में टल्ली अफसर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment