शिमला-होम्योपैथी एम्स के फेल प्रोजेक्ट को फिर से पास करने की तैयारी हिमाचल में शुरू की जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश आयुर्वेद विभाग की ओर से प्रदेश सरकार और आयूष मंत्रालय को पहले प्रस्ताव सौंप दिया गया था। जिस पर भारत सरकार की ओर से प्रस्ताव पर कोई भी कमेंट नहीं आया था और ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद अब जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाने वाली है, जिसे एक लुप्त हो रही विद्या को दोबारा से जीवंत करने का प्रयास किया जा रहा है। गौर हो कि आयूष मंत्रालय की ओर से प्रदेश की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर यदि मंजूरी मिलती है, तो यह देश का दूसरा होम्योपैथी संस्थान होगा, जो हिमाचल की जमीन पर बनेगा। अब फिर से तैयार किए गए प्रस्ताव में होम्योपैथी अस्पताल के साथ उसमें टेस्टिंग लैब भी बनाई जाएगी। वहीं शोध के लिए भी यहां पर विशेष जोन बनाया जाएगा। हालांकि अभी यह भी तय किया जाने वाला है कि प्रदेश के आखिर किस स्थान पर इस एम्स को स्थापित किया जाना है। गौर हो कि प्रदेश की प्राचीन विद्याआें को अपग्रेड करने के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा यह बड़ा कदम है, जो फिर से उठाया जा रहा है। इसमें देश का यह दूसरा एम्स होगा, जो प्रदेश में खोला जाने वाला है। हालांकि अभी भारत सरकार को आयुर्वेद एम्स खोलने का प्रस्ताव सौंपा गया है। फिलहाल प्रदेश सरकार की यह भी बड़ी उपलब्धि में शामिल हो सकती है, क्योंकि अभी देश में अभी होम्योपैथी का विस्तार ज्यादा नहीं हो पाया है। हालांकि प्रदेश में अभी होम्योपैथी की स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है। डाक्टर्स की संख्या 60 से भी कम है। लिहाजा एम्स स्थापित करने से प्रदेश में इलाज की प्राचीन विद्या को एक नई दिशा मिल पाएगी।
होम्योपैथी एम्स आखिर क्यों बनेगा वरदान
विशेषज्ञों का मानना है कि होम्योपैथी एक ऐसी इलाज की विद्या है, जिसमें बीमारी को क्रोनिक होने से पहले ही रोका जा सकता है। हालांकि यदि मामला क्रोनिक यानी गंभीर हो जाती है, तो उसका इलाज एलोपैथी में किया जाता है, लेकिन इस इलाज में मरीज को दवा के काफी साइडइफेक्ट रहते हैं। लिहाजा यह कि प्रदेश में आयुर्वेद और होम्योपैथी से इलाज लेने पर वह उक्त बीमारी की गंभीर अवस्था में पहुंचने से पहले रुक सकती है, यही नहीं, इस दवा का साइडइफेक्ट भी नहीं हुआ है।
The post पास होगा होम्योपैथी एम्स का फेल प्रोजेक्ट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment