Show your support

Saturday, December 14, 2019

दूसरे महा आयोजन पर 17 को मंथन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जानेंगे तैयारियां, दो साल के जश्न के साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर चर्चा

शिमला-इन्वेस्टर मीट के बाद दूसरे बड़े महा आयोजन पर 17 दिसंबर को मंथन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद जानेंगे कि अफसरशाही ने क्या तैयारियां की हैं। किस तरह से इस आयोजन को सफल बनाया जाएगा और इसमें कहां पर कमियां हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 17 दिसंबर को शिमला में बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्य सचिव के साथ उनकी अफसरशाही भी यहां पर होगी। इस संबंध में पहले ही तीन बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें रणनीति बनाई गई। इसके तहत क्या कुछ किया जा चुका है, इस पर सीएम जानकारी लेंगे। सरकार का दो साला जश्न 27 दिसंबर को होना है। इसके साथ यहां पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होनी है। रिज मैदान पर जश्न के लिए क्या कुछ किया जाएगा, इस पर शिमला जिला प्रशासन बताएगा कि उनकी ओर से क्या किया जाना है। यहां पर सुरक्षा के क्या इंतजाम रहेंगे, यह पुलिस विभाग बताएगा। किस तरह से ट्रैफिक को सुचारू रखा जाएगा और कैसे यहां पर एक बड़ी रैली आयोजित होगी, इन सभी विषयों की जानकारी सीएम लेंगे। उधर, पीटरहॉफ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए उद्योग विभाग क्या तैयारियां कर रहा है, इस पर वह बताएंगे। यहां बताया जाएगा कि उद्योग विभाग की ओर से कौन से निवेशकों को धारा 118 की मंजूरी हासिल हो चुकी है और उनके उद्योग कहां पर लगेंगे। इसके साथ दूसरे विभाग जिसमें पर्यटन, आवास, आयुर्वेद क्षेत्र के उद्योगों की जानकारी भी यहां पर दी जाएगी, जिसमें बताएंगे कि उनके कौन-कौन से नए निवेशक यहां पर अपना उद्योग चलाने को तैयार हैं। बताया जाता है कि 70 से ज्यादा निवेशकों को धारा 118 की मंजूरी जमीन की खरीद के लिए मिल चुकी है और सरकार का मानना है कि जिसको जमीन मिल गई वह दो साल में यहां पर उद्योग लगा देगा। सीएम जानेंगे कि इन उद्योगों से कितना रोजगार मिलेगा और कितना निवेश यहां पर जमीन पर उतर रहा है। जयराम ठाकुर इस संबंध में पहली बैठक करने जा रहे हैं। सत्र से फारिग होकर सरकार शिमला लौटेगी और अधिकारियों को 17 दिसंबर को तलब किया गया है। अब सरकार के सामने उसका दूसरा बड़ा लक्ष्य दो साला जश्न के साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी है।

निवेशकों को नवाजेंगे अमित शाह

सूत्रों के अनुसार जिन उद्योगपतियों को यहां पर धारा 118 की मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें यहां पर सरकार सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों इन निवेशकों को सम्मान दिलाया जाएगा, जिनकी सूची 17 दिसंबर को तैयार कर ली जाएगी और इसके साथ समारोह का न्यौता भी भेज दिया जाएगा।

The post दूसरे महा आयोजन पर 17 को मंथन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment