सुंदरनगर। सुंदरनगर पुलिस ने एक चरस तस्कर को 2.369 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम को सुंदरनगर पुलिस थाना पुलिस ने हरियाणा के जिला रोहतक निवासी से नशा पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। नाकाबंदी के दौरान एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित पुंघ पर पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर आ-जा रहे वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मंडी की ओर से एक पंजाब रोडवेज, जो मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी कि चैकिंग के दौरान बस सवार एक व्यक्ति कुलदीप कौशिक के बैग से चरस बरामद की गई। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
The post सुंदरनगर में बस सवार से पकड़ी चरस। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment