नगरोटा बगवां-यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो प्रदेश के हजारों कर्मचारी 12 दिसंबर को तपोवन में विधानसभा के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ये शब्द अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एनआर ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल व विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कप्टा ने बैठक में कहे। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल बीत जाने के उपरांत अभी तक भी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को मान्यता प्रदान नहीं की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों हित में कई निर्णय लिए हैं, लेकिन कुछ स्वयं-भू नेता, जिनकी भागीदारी सरकार में भी है, वे उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उक्त नेताओं ने कहा कि उन्होंने 56 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा है। इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष जसमेर राणा, अजमेर सिंह राजिंद्र भंगालिया, देश राज पठानिया, अश्वनी कुमार, राजेश सहोत्रा, मुकेश कुमार, सरला राणा, शशि लता आदि कर्मचारी मौजूद थे।
The post विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment