रोहड़ू – राज्य स्तरीय महिला व पुरुष वर्ग की अंडर-20 कबड्डी स्पर्धा गुरुवार को आरंभ हो गई है। स्पर्धा का शुभारंभ विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया। इस मौके पर कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा (नीटू) कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्पर्धा में 12 जिलों के 300 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। फाइनल मुकाबले 20 दिसंबर को खेले जाएंगे। स्पर्धा के समापन अवसर पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर विजेताओं को सम्मानित करेंग। समापन समारोह में भारतीय कबडडी टीम के कप्तान अजय ठाकुर, भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मंजीत चिल्लर, सुरेंद्र सिंह, विशाल भारद्धाज भी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे। गुरुवार को स्पर्धा के आरंभ में पुरूष वर्ग का पहला मैच हमीरपुर व शिमला के मध्य खेला गया, जिसमें हमीरपुर ने 30-21 से विजय प्राप्त की। पुरुष वर्ग में दूसरा मैच बिलासपुर व कागंड़ा के बीच खेला गया, जिसमें बिलासपुर ने 33-15 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में पहला मैच शिमला व सिरमौर के मध्य हुआ, जिसमें सिरमौर ने 35-29 से जीत हासिल की। दूसरा मैच बिलासपुर व ऊना के बीच खेला गया, जिसमें बिलासपुर ने 36-34 से जीत प्राप्त की। इसके अतिरिक्त वीरवार देर शाम तक कबडडी के मैच खेले गए। राज्य स्तरीय कबडडी प्रतियोगिता में 12 जिलों की टीमों के अतिरिक्त स्पोर्ट्स होस्टल बिलासपुर, सांई हास्टल धर्मशाला की टीमें भी भाग ले रही हैं। कबड्डी एसोसिएशन रोहड़ू के अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर ने बताया कि रोहड़ू में पहली बार राज्य स्तरीय कबडडी स्पर्धा आयोजित की जा रहा है।
The post रोहड़ू में कबड्डी का ‘ले पंगा’ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment