Show your support

Friday, December 20, 2019

तहबाजारी यहां से लें वेरिफिकेशन फार्म

शिमला – शहर में तहबाजारियों को बसाने के लिए नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयासरत है। वहीं, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए निगम के कार्य में भी प्रगति देखी जा रही है। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत आने वाले कई प्रोजेक्टों पर भी कार्य जल्द शुरू किया जाना है। वहीं, शहर में तहबाजारियों को बसाने पर भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से पैसा खर्च किया जाएगा। इससे शहर में काम कर रहे छोटे व्यापारी भी आराम से अपना कार्य कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले निगम के सामने तहबाजारियों को 31 मार्च तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें इन तहबाजारियों को बसाया जाना है। इनके लिए आजाविका भवन भी जल्द तैयार किया जाना है। इन तहबाजारियों को निगम द्वारा जल्द आइडेंटिटी कार्ड दिए जाएंगे। इसके बाद वह शहर में अपना काम बिना किसी रूकावट से कर सकते हैं। शिमला में अभी तक निगम के पास 1065 तहबाजारी हैं जो निगम के पास पंजीकृत हैं। अभी इनकी वेरीफिकेशन की जा रही है। इसके लिए नगर निगम ने चिह्नित तहबाजारियों की पहचान और उसके बाद आइडेंटिटी कार्ड देने के लिए नगर निगम ने एक फार्म बनाया है। इस फार्म को तहबाजारी नगर निगम की संपदा शाखा से प्राप्त कर सकते हैं ताकि चिह्नित तहबाजारियों की सूचि को अंतिम रूप दिया जा सके। यह फॉर्म  दिसंबर 25 तक भरे जाएंगे। पुलिस वेरीफिकेशन के बाद सभी सही पाए गए तहबाजारियों को पहचान पत्र दिए जाएंगे। अभी तक 447 तहबाजारियों के पहचान पत्र बने हैं उन्हें ये एक सप्ताह में दे दिए जाएंगे। नगर निगम ने यह भी साफ किया है कि नो वेंडिंग जोन जहां कहीं भी घोषित किए गए हैं वहां नगर निगम दुकान सजाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा। पहले चेतावनी दी जाएगी और से दूसरी बार ऐसा करने पर दुकान का लाइसेंस ही रद्द हो जाएगा।

वेरिफिकेशन के बाद ही कर सकते हैं व्यापार

पुलिस वेरिफिकेशन के बाद तहबाजारियों को आईडेंटिटी कार्ड व सर्टीफिकेट दिए जाएंगे। पंजीकृ त तहबाजारियों को ही शहर में व्यापार करने दिया जाएगा। नगर निगम के पास अभी जक1065 तहबाजारियों की लिस्ट है जो पंजीकृ त हैं। इन पंजीकृ त तहबाजारियों की पुलिस वेरिफिकेशन की जा रही है। वेरिफिकेशन के बाद ही उन्हें निगम द्वारा आईडेंटिटी कार्ड  व सर्टीफिकेट दिए जाएंगे। इसके बाद वह शहर में व्यापार कर सकते हैं। इन तहबाजारियों पर एमसी स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट लागू होगा। इसके  साथ ही शहर में नो वेंडिंग जॉन भी तय किया गया है। इसके तहत हाई कोर्ट से लेकर एजी चौक तक कोई भी तहबाजारी नहीं होंगे। इसके साथ ही निगम द्वारा तहबाजारियों को बसाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से 15 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

 

The post तहबाजारी यहां से लें वेरिफिकेशन फार्म appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment