रामपुर बुशहर – 2500 मेगावाट से ऊपर की बिजली पैदा करने वाले रामपुर में कभी भी अंधेरा पसर जाता है। सर्दी आते ही बिजली कट से लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि अकसर सुबह और शाम को बिजली कट लग रहे हैं। इसका कारण भले ही ओवर लोड हो, लेकिन ये समस्या अकसर सर्दियों में ही पेश आती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली बोर्ड ने फिलहाल कोई भी मास्टर प्लान तैयार नहीं किया है। ऐसे में सर्दी के दिनों में रामपुरवासियों को बिजली को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अभी, तो सर्दी शुरू हुई है और अभी से ही बिजली कट का क्रम शुरू हो गया है। यदि क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी ने दस्तक दी, तो आने वाले दिनों में स्थिति और विकट हो जाएगी और महकमे के कर्मचारियों को बिजली की सप्लाई दुरुस्त करने के लिए खूब हाथ-पांव मारने पड़ेंगे। लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा मुश्किल स्कूली बच्चों को पेश आ रही हैं। दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड होने से क्षेत्र के लोगोंं कों परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। पूर्व वार्ड पार्षद धु्रव शर्मा, अनिल नेगी, सुरेंद्र चौहान, संदीप भलूनी, शशि पोल, ओपी ठाकुर, मंजीत ठाकुर, रवी, राकेश, सुनील शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने बताया है कि जैसे जैसे ठंड बढ़ने लगी है वैसे वैसे लोेगों की परेशानी भी बढ़ रही है। पूर्व पार्षद धु्रव शर्मा ने कहा कि बीते कुछ दिनों से नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के अलावा जगातखाना क्षेत्र में लोगों को अघोषित बिजली कटों से दो-चार होने पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के आला अधिकारी अपनी व्यवस्था के चाहे जितने भी दावे करें बावजूद इसके प्रत्येक क्षेत्र में बिजली कभी सुबह, तो कभी दोपहर तो कभी रात में गुल हो जाती है। लोगों ने बिजली बोर्ड से फरियाद लगाई है कि बिजली सप्लाई को सर्दियों में दरुस्त रखने के लिए कोई प्लान बनाए।
सरकार से उठाना होगा मसला
रामपुर में एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत नाथपा झाकड़ी परियोजना सहित अन्य मिनी व माइक्रो पावर प्रोजेक्ट बिजली उत्पादित कर रहे हैं। पावर प्रोजेक्ट नियमों में भले ही यह बात अंकित है कि हर पावर प्रोजेक्ट को एक प्रतिशत बिजली अपने क्षेत्र को देनी होगी। लेकिन ये नियम शायद ही यहां पर इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन सहित चुने हुए नुमाइदों को सरकार के समक्ष यह बात पुरजोर तरीके से रखनी होगी कि पावर प्रोजेक्ट बिजली की सप्लाई सर्दियों में कुछ मात्रा स्थानीय क्षेत्रों में दें।
The post दूसरों को रोशनी, खुद अंधेरे में appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment