प्रदेश में अभियान के तहत इस साल 7500 हेक्टेयर पर 6534217 पौधे रोपे, मंडी के जंजैहली को ईको टूरिज़्म के लिए 18.18 करोड़ का बजट जारी
शिमला-राज्य वन विभाग ने इस साल पौधारोपण अभियान के तहत 7499 हेक्टेयर वन भूमि पर 65 लाख 34 हजार 217 पौधे रोपित किए। वन विभाग ईको पर्यटन को प्रोत्साहन देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंडी जिला के जंजैहली क्षेत्र को 18.18 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। यह राशि टै्रकिंग के रास्तों, वन विश्राम गृहों, जन सुविधाओं और वन चौैकियों के सुधार पर खर्च की जाएगी। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने मनाली व नाचन में प्राकृतिक उद्यानों और पैदल रास्तों के विकास के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की है। इसके अलावा प्रदेश में ईको टूरिज्म बढ़ावा देने के लिए 25 स्थानों पर कैंपिंग साइट शुरू की गई हैं। छह जिलों के 18 वन मंडलों व 61 वन परिक्षेत्रों में जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी जिका द्वारा वित्तपोषित 800 करोड़ रुपए की हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थिकी प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना कार्यान्वित की जा रही है। प्रदेश में वनों की आग की रोकथाम और प्रतिरक्षण के लिए नया मैनुअल बनाया गया है। इसके अतिरिक्त भारतीय वन सर्वेक्षण की सेटेलाइट पर आधारित फायर अलर्ट एसएमएस सेवा से प्रदेश के नागरिकों को जोड़कर एक रैपिड फोरेस्ट फायर फोर्स का गठन किया गया है, ताकि वनों में आग की सूचना का तुरंत पता चले और उचित कार्रवाई की जा सके। इससे अब तक 26 हजार से अधिक नागरिकों को जोड़ा जा चुका है। इसके साथ-साथ वन भूमि से लैंटाना हटाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष 4567 हेक्टेयर क्षेत्र से लैंटाना हटाया गया, जबकि इस वर्ष पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र से लैंटाना हटाने का लक्ष्य रखा गया है।
एक बूटा बेटी के नाम
प्रदेश सरकार ने एक अन्य नई योजना एक बूटा बेटी के नाम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य नवजात कन्या के नाम पर पौधे रोपित कर लोगों को वनों के महत्त्व और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। चीड़ की पत्तियां आग का मुख्य कारण बनती हैं। इन पत्तियों को इकट्ठा करने और वन भूमि से हटाने के लिए एक नई नीति तैयार की गई है। इसके अतंर्गत चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग लगाने के लिए पूंजी निवेश पर 50 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 25 लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है।
स्कूली बच्चों ने भी रोपे पौधे
स्कूली विद्यार्थियों में वन व पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करने के उद्देश्य से वन मित्र योजना शुरू की गई है। वर्ष 2018-19 में इस योजना के अंतर्गत 228 स्कूल और 164.30 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया तथा 166830 पौधे रोपित किए गए। इस वित्त वर्ष के दौरान 146 स्कूलों और 131.5 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है और एक लाख 30 हजार सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
The post वन विभाग ने तो कर दिया कमाल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment