बर्फबारी से बिगड़े हालात में धीरे-धीरे हो रहा सुधार, शिमला में सबसे अधिक नुकसान
शिमला-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सड़कों के बंद होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों के बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की 259 छोटी-बड़ी सड़कें यातायात के लिए अभी भी बंद पड़ी हुई हैं। बर्फबारी के कारण राज्य में सबसे अधिक नुकसान शिमला जोन में हुआ है, जहां पर 134 सड़कें पूरी तरह से बंद पड़ी हुई हैं। इसके अलावा मंडी में 46 और कांगड़ा में 78 मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रयासों के बाद भी सड़कों की बहाली नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि राज्य भर में 205 मशीनें सड़कों की बहाली में लगाई गई हैं और तेजी के साथ काम हो रहा है। राजधानी शिमला की बात करें तो यहां पर भी बर्फबारी ने जनता को दिक्कतों में डाल दिया है। जिला शिमला में भी बर्फबारी के कारण एचआरटीसी के 200 से अधिक रूट यातायात के लिए ठप पड़े हुए हैं। शिमला जोन में विभाग ने 63 मशीनें, मंडी जोन में 35 मशीनें व कांगड़ा जोन में 84 मशीनें मार्ग खोलने के काम में लगाई हैं।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगामी तीन दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। इसके अलावा 19 दिसंबर से फिर से बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यह मार्ग बहाल हो पाएंगे या नहीं, कहा नहीं जा सकता। बता दें कि अभी तक लोक निर्माण विभाग को सड़कों 36 करोड़ रुपए तक का नुकसान आंका गया है। लोक निर्माण विभाग की मानें तो 15 दिसंबर शाम तक वह 125 सड़कों को बहाल कर देगा, जबकि शेष मार्ग 16 दिसंबर के बाद बहाल हो पाएंगे, लेकिन यह मौसम की अनुकूलता पर निर्भर रहेगा।
The post हिमाचल में 259 सड़कें अभी भी बंद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment