Show your support

Wednesday, December 4, 2019

हिमाचल में नौ तक खिली रहेगी धूप

ठंड का सितम जारी, सात बजे से पहले ही घरों में दुबक रहे लोग

शिमला – हिमाचल में मौसम अभी नौ दिसंबर तक साफ रहेगा। ऐसे में कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे पर्यटक व लोग खिली धूप का आनंद उठा सकते हैं। हांलाकि मौसम साफ रहने के बाद भी प्रदेश के ऊंचाई व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। राजधानी शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में शाम को चल रही शातलहर से परेशान लोग सात बजे से पहले ही घरों में दुबक जा रहे हैं। फिलहाल हिमाचल के ऊपरी क्षेत्र केलांग, कल्पा, किन्नौर में अभी भी बर्फ जमी हुई है। हिमाचल में इस सीजन की बर्फबारी देख पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया है। शिमला सहित मनाली में पर्यटकों का आना-जाना शुरू हो गया है। वहीं, कई पर्यटक ऑनलाइन भी हिमाचल के मौसम पर नजर रख रहे हैं, ताकि क्रिसमस व न्यू ईयर पर वह ताजा बर्फबारी को देख सकें। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नौ दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा व खिली धूप का आनंद लोग उठा पाएंगे। बता दें कि मंगलवार को हिमाचल का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा, वहीं अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री कम रहा। इसके अलावा शिमला के कुफरी का न्यूनतम तापमान 2.9, शिमला का 7.0, कल्पा का माइनस 1.8, केलांग का 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।

The post हिमाचल में नौ तक खिली रहेगी धूप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment