Show your support

Tuesday, December 31, 2019

शहर में ऑनलाइन जमा होंगे पानी के बिल

शिमला-जल निगम प्रबंधन द्वारा शहरवासियों को नए साल से हर माह पानी के बिल दिए जाएंगे। लोगों को अब ये बिल हर माह जमा करवाने होंगे। ये बिल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किए जाएंगे। शहर में घरों में पहली जनवरी से पानी के बिलों का आना शुरू होगा। अब शहर के घरेलू उपभोक्ताओं को बिलों के लिए निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि बिलों का आबंटन शिमला जल प्रबंधन निगम कंपनी के कर्मचारी लोगों के घरों तक पहुंचाएंगे। इतना ही नहीं लोगों को बिलों का भुगतान करने लिए अब कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। लोग घर बैठे मोबाइल और ऑनलाइन माध्यम से भी बिलों का भुगतान कर सकेंगे। साथ ही शहर में जल निगम प्रबंधन के छह कार्यालय हैं, जो कि लक्कड़ बाजार, भराड़ी, सब्जीमंडी, चौड़ा मैदान, छोटा शिमला, संजौली में हैं। जल निगम प्रबंधन ने इन छह कार्यालयों के जेइयों को निर्देश दे दिए हैं कि वह सबंधित एरिया के लोगों की पानी से संबंधित शिकायतों का निपटारा करें। इसके अलावा कंपनी के इन छह कार्यालय में भी बिलों का भुगतान किया जा सकेगा। ऐसे में लोग अपने एरिया के जेई ऑफिस जा कर अपना पानी का बिल और पानी, कनेक्शन से संबंधित शिकायतों का निपटारा भी कर सकते हैं। साथ ही पानी औऱ  सिवरेज  कनेक्शन के लिए लोग ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन कर सकते हैं।

जल प्रबंधन निगम ने शुरू की ऑनलाइन ऐप

शहरवासियों द्वारा फरवरी से न्यू पानी व सीवरेज के  कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन किया जाएगा। इसके लिए जल प्रबंधन निगम द्वारा ऑनलाइन ऐप शुरू की गई है।  

संजौली में पायलट प्रोजेक्ट अधर में

जल प्रंबधन निगम द्वारा संजौली में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाना था इसके तहत संजौली वासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा दी जानी थी,  लेकिन अभी तक यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया है।

शहर में वाटर एटीएम बनीं शोपीस

शिमला में कई स्थानों में वाटर एटीम की हालत काफी खस्ता है। ये वाटर एटीएम लोगों को पानी की सुविधा देने के लिए लगाए गए थे, लेकिन शहर में अधिकतर वाटर एटीएम मात्र शोपीस बन कर रह गए हैं।

 

The post शहर में ऑनलाइन जमा होंगे पानी के बिल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment