सुन्नी –नए साल के आगमन एवं पुराने साल की खट्टी मीठी यादों को संजोए रखने के लिए शिमला ग्रामीण के सुन्नी में अलविदा 2019 अंदाज अपना अपना शान-ए-महफि़ल सांस्कृतिक संध्या का शनिवार को आयोजन किया गया। नगर पंचायत सुन्नी के रैनबसेरा सभागार में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। क्षेत्र के समाजसेवी रमेश वर्मा ने बताया कि गत वर्ष से क्षेत्र के कुछ संगीत प्रेमियों एवं बुद्धिजीवियों के सहयोग से साल के आखिरी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या का खास पहलू यह है कि इसमें केवल स्थानीय कलाकारों को ही तव्वजो दी जाती है ताकि ऐसे नए या पुराने कलाकार जिन्हें कोई बड़ा मंच नहीं मिल पाता है उन्हें अपनों के बीच प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। शनिवार को आयोजित अंदाज अपना अपना सांस्कृतिक सन्ध्या में पहाड़ी, पंजाबी, फिल्मी, शास्त्रीय संगीत एवं विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों के शौकीन कलाकारों ने खूब रंग बिखेरे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामा देवी, नायब तहसीलदार सुन्नी सत्यपाल, थाना प्रभारी सुन्नी भागचंद, प्रधानाचार्य माया पब्लिक स्कूल सुन्नी हरीश शर्मा तथा अन्य गणमान्य ने सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनन्द लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की उभरती कलाकार चारु शर्मा सहित दो दर्जन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। चारू शर्मा ने फिल्मी गीत जाने की जिद न करें तथा अन्य नगमें प्रस्तुत करके खूब वाहवाही लूटी।
The post अलविदा 2019…सुन्नी में धमाल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment