Show your support

Monday, December 30, 2019

आज मौसम साफ, कल से बारिश के आसार

शिमला –जिला शिमला में फिर से पारा लुढ़कने लगा है। शिमला के न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट रिकॉर्ड की गई है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आंकी गई है। तापमान में गिरावट आने के बाद शिमला में भी पानी जमना शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो शिमला के तापमान में आगामी दिनों के दौरान और गिरावट आ सकती है, जो लोगों की दिक्कतों को बढ़ा सकती है। जिला शिमला में रविवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप खिली रही, मगर दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। वहीं, जिला में शाम के समय ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे शिमला के अधिकतम तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। तापमान में गिरावट आने के बाद जिला शीतलहर की चपेट में आने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो जिला शिमला में आगामी दिनों के दौरान मौसम रौद्र रूप दिखा सकता है, जो जनता पर भारी पड़ सकता है। जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों की बात करें तो कुफरी के न्यूनमत तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है। कुफरी का तापमान माईनस डिग्री से बढ़कर एक डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि जिला के नारकंड़ा, खड़ापत्थर सहित रोहडू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में बीते 24 घंटों के  दौरान कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आया है, जिससे ऊपरी शिमला में ठंड का प्रकोप जारी है। जिला शिमला में 31 दिसंबर से मौसम करवट ले लेगा। मौसम विभाग ने जिला में 31 दिसंबर को एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जिला में चार जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान जिला शिमला में बारिश व बर्फबारी होगी। जिला में एक दो जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

किसानों-बागबानों के चेहरे खिले

जिला शिमला में बारिश व बर्फबारी होने के पूर्वानुमान के बाद किसानों व बागबानों ने राहत की सांस लेनी शुरू कर दी है। जिला में बागबानों ने बागीचों में जरूरी कार्य को पूरा कर दिया है। ऐसे में किसान व बागबान बारिश व बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। जिला  में बारिश व बर्फबारी होती है, तो यह फसलों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी।

 

 

 

The post आज मौसम साफ, कल से बारिश के आसार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment