Show your support

Wednesday, December 4, 2019

भूख हड़ताल करेगी बार एसोसिएशन

कांगड़ा – जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन की मांगों को अगर छह दिसंबर तक नहीं माना गया तो बार एसोसिएशन भूख हड़ताल शुरू करने से भी गुरेज नहीं करेगी। यह बात एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय से धर्मशाला में हाई कोर्ट की सर्किट बेंच की स्थापना की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में सार्थक कदम नहीं उठाए गए हैं। यही नहीं, सर्किट कोर्ट भी पालमपुर, देहरा और नूरपुर में लगाए जा रहे हैं। वहीं, अब फैमिली कोर्ट को भी अब सर्किट स्तर पर आयोजित करने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न उपमंडलों में सर्किट चलाने से भी धर्मशाला के वकीलों के पास काम की कमी पेश आ रही है।

The post भूख हड़ताल करेगी बार एसोसिएशन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment