शिमला- कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन और औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई शिमला और सुन्नी ने शिमला की सॉफ्टवेयर डिवेल्पमेंट कंपनी, नेटजन आईटी सोल्यूशन्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही मंगलवार को भी शिमला और सुन्नी आईटीआई के प्रिंसीपलों और नेटजेन आईटी सोल्यूशंस के एमडी रजनीश राणा के बीच ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस ज्ञापन के अनुसार संस्थान बदलती तकनीकी जरूरतों के लिए प्रेक्टिकल प्रशिक्षण और शिक्षा को प्रासंगिक बनाने के लिए निजी कंपनी के साथ काम करेंगे। जो पाठ्यक्रम और संसाधन सामग्री की गुणवत्ता बढ़ाने में भी बहुत मददगार साबित होगा। नए समाधान खोजने के लिए दोनों आईटीआई, संयुक्त परियोजनाओं में कंपनी के साथ सहयोग करेंगी। समझौते में प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ बेहतर शिक्षण वातावरण बनाने के लिए संकाय के आदान-प्रदान की भी अनुमति है। इसी के साथ तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्यशालाओं और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा ताकि छात्रों को बेहतर रोजगार के लिए नवीनतम कौशल से अवगत कराया जा सके। नए आविष्कारों, विकासशील प्रक्रियाओं, भाषा कोडिंग और स्थानीय आवश्यकताओं के समाधानों की खोज को समझने के लिए गेस्ट लेक्चर आयोजित किए जाने का भी प्रस्ताव है। नेटजेन आईटी सोल्यूशंस ने इन संस्थानों से एक वर्ष में 30 छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए भी सहमति व्यक्त की है और बदले में संस्थान अपने प्रबंधन से संपर्क करने पर कंपनी के कर्मचारियों को कक्षा प्रशिक्षण प्रदान करेगा। समझौता ज्ञापन 3 वर्ष के लिए मान्य होगा। एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद आईटीआई शिमला के प्रिंसीपल एलआर वर्मा ने कहा कि उद्योग और संस्थान दोनों ही इस समझौते से लाभान्वित होंगे। चूंकि औद्योगिक जरूरतों के साथ-2 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को कारगर बनाने में सक्षम होगा, जो प्रशिक्षित छात्रों के लिए रोजगार के मौके बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही रजनीश राणा एमडी नेटजेन आईटी सोल्यूशंस ने कहा कि यह साझेदारी उद्योग की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। सूचना प्रौद्योगिकी एक ऐसा आविष्कारिक और प्रतिस्पर्धा से भरा क्षेत्र है जहां नई और विकसित तकनीकों के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक है। सॉफ्टवेयर डिवेल्पमेंट कंपनी नेटजेन आईटी सोल्यूशंस पिछले 5 साल से विश्व-स्तर पर काम कर रही है और स्थानीय कंपनियों के साथ-2 राज्य सरकार के विभागों को शिमला स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में अपने कार्यालय से सेवाएं प्रदान कर रही है। नेटजन अभी तक 40 से अधिक स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण व रोगजार दे चुका है । इस समझौता ज्ञापन के बाद उम्मीद जताई जाएगी कि युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिलें।
The post शिमला और सुन्नी आईटीआई के छात्रों को गुड न्यूज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment