शिमला – अगले साल 16 मई से 30 जून तक प्रदेश में जनसंख्या रजिस्टर तैयार किया जाएगा। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार जनगणना अधिनियम 1948 के उपबंधों के अनुसार भारत की जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानगणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार किया जाना है। इस 16 मई और 30 जून की अवधि के दौरान यहां काम प्रदेश में किया जाएगा। हाल ही में सरकार ने यहां पर जनगणना निदेशक का पद भी भरा है, जिन्होंने अपनी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
The post 16 मई से 30 जून तक बन जाएगा जनसंख्या रजिस्टर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment