Show your support

Wednesday, December 4, 2019

मीसा में गिरफ्तार लोगों को प्रतिमाह 11 हजार रुपए

शिमला – हिमाचल प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना 2019 को क्रियान्वित करते हुए मीसा में गिरफ्तार किए गए लोगों को 11 हजार रुपए प्रतिमाह की राशि दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में की थी, जिस पर सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने फरवरी, 2019 में बजट अनुमान प्रस्तुत करते हुए आपातकाल के दौरान मीसा के अंतर्गत हुई गिरफ्तारियों से प्रताडि़त व्यक्तियों को यह सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की थी।

The post मीसा में गिरफ्तार लोगों को प्रतिमाह 11 हजार रुपए appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment