ठंड से जुझ रहे लोग खिली धूप का उठा पाएंगे आनंद
कल्पा व केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस
शिमला-हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी नौ दिसंबर तक साफ रहेगा। ऐसे में कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे पर्यटक व लोग खिली धूप का आनंद उठा सकते है। हांलाकि मौसम साफ रहने के बाद भी प्रदेश के उंचाई व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह व शाम लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे है। राजधानी शिमला सहित उपरी क्षेत्रों में शाम के समय लगने वाली शाीतलहर से परेशान लोग सात बजे से पहले ही घर में दुबक हो रहे है। फिलहाल हिमाचल के उपरी क्षेत्र केलांग, कल्पा, किन्नौर में अभी भी बर्फ जमी हुई है। इससे क्षेत्र के लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे है। हिमाचल में इस सीजन की बर्फबारी को देख पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया है। शिमला सहित मनाली में पर्यटकों की आगमन हो गया है। वहीं कई पर्यटक ऑनलाइन भी हिमाचल के मौसम पर नजर रख रहे है, ताकि क्रिसमस व न्यू ईयर पर वह ताजा बर्फबारी को देख सकें। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नौ दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेंगा, व खिली धूप का आनंद लोग उठा पाएंगे। बता दें कि मंगलवार को हिमाचल का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा, वहीं अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री कम रहा। इसके अलावा शिमला के कुफरी का न्यूनतम तापमान 2.9, शिमला का 7. 0, कल्पा का माइनस 1.8, केलांग का 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
The post प्रदेश में 9 दिसंबर तक मौसम रहेगा साफ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment