आनी। आनी क्षेत्र में काफी लंबे अरसे बाद आज हल्की वर्षा हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आने से यहां के प्रमुख दर्रे जलोड़ी जोत सहित अन्य ऊंची पहाडिय़ों पर हल्की वर्फबारी हुई है। आनी उपमंडल को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोडऩे बाले प्रमुख सड़क मार्ग एनएच-305 के मध्य स्थित जलोड़ी दर्रे पर करीब आधा फुट ताजा हिमपात होने से मार्ग में वाहनों की रफ्तार दोनों ओर से थम गई है। मार्ग अवरुद्ध होने से आनी वाह्य सराज क्षेत्र से जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क कट गया है। वर्फबारी से घाटी में शीतलहर दौड़ गई है। यह बारिश फसलों की अच्छी पैदावार के लिए काफी लाभदायक है, जिससे किसानों व बागबानों के चेहरे खिल उठे हैं।
The post हिमपात, जलोड़ी दर्रे पर थमी गाडिय़ों की रफ्तार। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment