सुबाथू। श्रीनगर की सीमाओं पर तैनात सुबाथू निवासी राहुल पुन के शहीद होने की सूचना से पूरा छावनी परिषद गमगीन हो गया। राहुल पुन सुबाथू में करीब चार वर्ष पहले ही गोरखा रायफल में शामिल हुए थे ओर इन दिनों श्रीनगर में राष्ट्रीय रायफल में तैनात थे। बुधवार को राहुल पुन के शहीद होने की सूचना जब उनके पैतृक गांव नयानगर पहुंची, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ उठी। राहुल ओर उनका एक साथी क्यूआरटी टीम के साथ सीमा की पैट्रोलिंग पर तैनात थे। ऐसे में दो जवानों की शहीद होने की सूचना मिली है। आज सुबह 14 जीटीसी के सैनिक अपने शहीद साथी के घर पहुंचकर पूरी तैयारियां करने के बाद परिजनों को ढांढस बांधने लगे। शहीद राहुल पुन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। श्रीनगर में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते शहीद का पार्थिव शरीर सुबाथू नही पहुंच पाया है। उम्मीद जताई जा रही है की आज शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच सकता है।
The post श्रीनगर में सुबाथू का जवान शहीद। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment