नूरपुर। उपमंडल नूरपुर के तहत बनने फोरलेन सड़क मार्ग के निर्माण बारे स्थिति स्पष्ट न होने पर वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में फोरलेन लोक बॉडी के प्रमुख राजेश पठानिया गुरुवार को भी आमरण अनशन पर बैठे रहे। उनका इस अनशन का दसवां दिन है। इस क्रमिक अनशन पर उनके साथ अशोक पठानिया भी बैठे रहे व यह उनका अनशन का तीसरा दिन था। राजेश पठानिया ने बताया कि सरकार इस मामले में संवेदनहीन बनी हुई है, जिसका उन्हें बेहद अफसोस है। इस बारे में राष्ट्रपति से भी गुजारिश की है कि हमारी इस समस्या को हल किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर एक-दो दिन में सरकार ने उनकी समस्या पर हल न कि तो वह इस मसले को यूएनओ में भी ले जा सकते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया ने भी सरकार से फोरलेन प्रभावित लोगों की समस्याओं को जल्द हल करने की मांग की है।
The post यूएनओ में ले जाएंगे फोरलेन मसला। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment