Show your support

Thursday, November 7, 2019

एसओएस दसवीं का परिणाम घोषित

धर्मशाला – हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की गई राज्य मुक्त विद्यालय की दसवीं कक्षा की परीक्षा सितंबर  का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। उक्त परीक्षा में कुल 12049 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 6897 परीक्षार्थी उर्त्तीण हुए तथा 4939 परीक्षार्थियों का परिणाम री-अपीयर रहा है। दसवीं का कुल परीक्षा परिणाम 57.24 प्रतिशत रहा। जिन परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन करना है, वे अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 20 नवंबर तक पुनर्मूल्यांकन हेतु 500, 400 रुपए पुनर्निरीक्षण हेतु 400 और 500 रुपए प्रति विषय की दर से आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की बेवसाइट पर जारी कर दिया गया है।

The post एसओएस दसवीं का परिणाम घोषित appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment