Thursday, November 7, 2019

लोगों में एनिमल प्रोटीन की कमी

पालमपुर – सालाना करोड़ों रुपए का मीट निर्यात करने वाले देश की जनता को रोजाना जरूरी एनिमल प्रोटीन की पूरी मात्रा नहीं मिल रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार लोग विभिन्न कारणों से एनिमल प्रोटीन की आवश्यक मात्रा नहीं ले पा रहे हैं, जो कि स्वास्थय की दृष्टि से भी जरूरी है। जानकारी के अनुसार देश से करीब 70 अन्य देशों को मीट निर्यात किया जाता है, जिसका वार्षिक आंकड़ा करीब 25 हजार करोड़ है। हालांकि लाइव स्टॉक जनसंख्या में विश्व का अग्रणी देश होने के बावजूद भारत में दुनिया भर में मीट उत्पादन का केवल चार प्रतिशत का ही योगदान है। ऐसे में देश के लोग रोजाना आवश्यक एनिमल प्रोटीन की मात्रा भी नहीं ले रहे हैं। प्रदेश कृषि विवि में शुरू हुए ‘बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा के लिए स्नायु खाद्य पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण और गुणवत्ता में प्रगति’ विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे वैज्ञानिकों के अनुसार 75 किलो भार वाले व्यक्ति को रोजाना 75 ग्राम प्रोटीन जरूरी होता है, जिसमें एक तिहाई यानी 25 ग्राम एनिमल प्रोटीन का समावेश होना चाहिए। हैरानीजनक तौर पर देश का एक बड़ा तबका इससे दूर है। आईसीएमआर रोजाना 20 ग्राम एनिमल प्रोटीन को आवश्यक बताता है, जबकि आंकड़ों के अनुसार देश में लोगों को हररोज केवल दस ग्राम एनिमल प्रोटीन ही उपलब्ध हो पा रहा है। 25 ग्राम एनिमल प्रोटीन मीट, अंडा, दूध से उपलब्ध हो सकता है, लेकिन फिलवक्त देश इसमें पिछड़ रहा है।

यह भी है कारण

देश में मेल बुफैलो काल्फ को सही तरीके से पोषित न किए जाने से उनकी मृत्यु दर अधिक है। यदि मेल बुफैलो काल्फ को सही ढंग से खिला-पिला कर पालनयह भी है कारण-पोषण किया जाए, तो इनका उपयोग मीट की पैदावार बढ़ाने में हो सकता है। वहीं प्रदेश में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं और गोट प्रोडक्शन गैप 30 प्रतिशत कम है, यानी 70 प्रतिशत मीट का उत्पादन हो पा रहा है। इंडियन मीट साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एसके मेंहदीरत्ता के अनुसार यदि प्रदेश में इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले कुछ वर्षों में यह गैप और अधिक बढ़ जाएगा, जिससे मीट के आवश्यक उत्पादन में कमी बनती जाएगी।

The post लोगों में एनिमल प्रोटीन की कमी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment