धर्मशाला – हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा टेट की परीक्षाएं दस और 12 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने बेबसाइट में एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा टेट के आठ विषयों में से चार विषयों की परीक्षा दस व 12 नवंबर को आयोजित होगी। टेट नॉन मेडिकल की परीक्षा दस नवंबर को सुबह दस से साढ़े 12 तक तथा एलटी की परीक्षा दस नवंबर को दोपहर दो बजे से साढे़ चार बजे तक आयोजित की जाएगी। आर्ट्स की परीक्षा 12 नवंबर को सुबह दस से साढे़ 12 बजे तक तथा मेडिकल की परीक्षा दोपहर दो से साढे़ चार बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि लिखित परीक्षाओं के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए लिंक पर जाकर एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
The post टेट के एडमिट कार्ड जारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment