धर्मशाला – भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी का उपचार करने में महारत हासिल करने वाले विश्व विख्यात चिकित्स पद्मश्री डा. येशी डोंढेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री नड्डा का कहना है कि उनका संपूर्ण जीवन मानवता के लिए कल्याण के प्रति समर्पित रहा। पूर्व में देश के स्वास्थय मंत्री रहे नड्डा का कहना है कि डा. येशी के निधन से समस्त चिकित्सा जगत में एक रिक्तितता आई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। वह सदैव याद किए जाएंगे। वहीं मकलोड़गंज स्थित उनके अशोका निवास में दूसरे दिन भी पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा है।
The post डा. येशी के निधन से जेपी नड्डा गमगीन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment