Show your support

Thursday, November 28, 2019

हर शनिवार को दूर होंगी आई-कार्ड की समस्याएं

शिमला – हर शनिवार को दिव्यांगों की यूडीआईडी कार्ड की परेशानी का हल निकाला जाएगा। प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों को जारी यूडीआईडी कार्ड की समस्याओं का प्रत्येक शनिवार को समाधान करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने प्रदेश में दिव्यांगजनों को जारी किए जाने वाले विशेष विकलांगता पहचान-पत्र (यूडीआईडी) के संबंध में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए दिसंबर, 2019  के प्रत्येक शनिवार से जनवरी, 2020 तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।  मुख्य सचिव ने बुधवार को शिमला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को यूडीआईडी कार्ड के डिजिटाइजेशन में गति लाने को कहा। जनवरी में इस परियोजना की प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूडीआईडी परियोजना प्रधानमंत्री कार्यालय की फ्लैगशिप परियोजना है, जिसके अंतर्गत विशेष लोगों का राष्ट्रीय डाटाबेस बनाना है।

The post हर शनिवार को दूर होंगी आई-कार्ड की समस्याएं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment