बर्फबारी के चलते लाहुल-किन्नौर में मार्च में होगा आयोजन
शिमला – प्रदेश के जनजातीय जिलों में जनमंच कार्यक्रम पर ब्रेक लग गई है। ऐसे में अब जिला किन्नौर और लाहुल-स्पीति में मार्च महीने के बाद जनमंच सजेगा। हालांकि प्रदेश की जयराम सरकार का 19वां जनमंच अगले महीने यानी दिसंबर 22 को होगा। इस जनमंच कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और उपध्यक्ष हंसराज को दूर रखा गया है। कारण यह भी है कि दो जिलों में कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहे हैं। इसके चलते सभी नौ मंत्रियों के साथ चीफ व्हिप नरेंद्र बरागटा की भी ड्यूटी लगाई गई है। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र बरागटा पांवटा साहिब में समस्याएं सुनेंगे, लेकिन शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। जुब्बल-कोटखाई में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार की ड्यूटी लगाई है, मगर उनका पांवटा साहिब के लिए बदलाव किया जा सकता है।
कौन, कहां सुनेगा दिक्कतें
महेंद्र सिंह ठाकुर चंबा
सुरेश भारद्वाज बंजार
सरवीण चौधरी अर्की
रामलाल मार्कंडेय भोरंज
विपिन परमार जुब्बल-कोटखाई
वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़
विक्रम सिंह नाचन
गोविंद ठाकुर कांगड़ा
राजीव सहजल बिलासपुर
नरेंद्र बरागटा पांवटा साहिब
The post जनजातीय जिलों में अब जनमंच नहीं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment