Show your support

Wednesday, November 6, 2019

हिमाचल में आज गर्जन के साथ बारिश

शिमला – हिमाचल में मौसम अब अपने मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश के मैदानी, मध्यम व पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि राज्य के कई क्षेत्रों में बुधवार को बादल छाए रहने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है व लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को भी प्रदेश में शिमला सहित मौसम में बदलाव देखा गया। शिमला में दोपहर बाद हलके बादल छाए रहे। वहीं, ऊपरी क्षेत्रों में भी मौमस खराब रहने की वजह से लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों का हिमाचल में आना भी शुरू हो गया है।

The post हिमाचल में आज गर्जन के साथ बारिश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment