परागपुर – राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में चल रही अंतर महाविद्यालय हिमाचल प्रदेश फुटबॉल चेंपियनशिप में मंगलवार को सभी मुकाबले कांटे की टक्कर के हुए। इस टूर्नामेंट के चौथे दिन टीमों की जोर आजमाइश देखते ही बनती है। वहीं मंगलवार को हुए मैचों में जीसी पांवटा साहिब ने जीसी ढलियारा को टाई-ब्रेकर में हराया। जीसी हमीरपुर ने डीएवी कांगड़ा को हराया, जीसी रामपुर को जीसी शाहपुर ने हराया, वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में जीसी पांवटा साहिब ने जीसी ऊना को एक गोल से हराया, वहीं जीसी हमीरपुर को हराकर जीसी शाहपुर ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं बुधवार को जीसी पांवटा साहिब एवं जीसी शाहपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर फुटबाल फेडरेशन के महासचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, प्रिंसीपल जीसी अंब डा. रमन कुमार, प्रिंसीपल चिंतपूर्णी सतीश कुमार बंसल, प्रिंसीपल जीसी ढलियारा डा. प्रमोद पटियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
The post पांवटा साहिब ने ढलियारा को टाई ब्रेकर में दी मात appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment